गुवाहाटी, मार्च 20 -- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी के तौर पर शुक्रवार को जलुकबाड़ी विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल किया। 2001 से इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे सरमा ने लगातार छठी बार यहां से नामांकन दाखिल किया है। नामांकन के दौरान सरमा के साथ उनकी पत्नी रिनिकी भुयान शर्मा, बेटा नंदिल विश्व शर्मा और गुवाहाटी से भाजपा की सांसद बिजुली कालिता मेधी मौजूद थीं। मां का लिया आशीर्वादनामांकन पत्र दाखिल करने से पहले मुख्यमंत्री ने एक वाहन पर सवार होकर खानापारा क्षेत्र के वेटरिनरी फील्ड से लगभग 5.6 किलोमीटर दूर कामरूप (महानगर) जिला निर्वाचन कार्यालय तक रैली निकाली जहां उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने से पहले मुख्यमंत्री ने अपनी मां मृणालिनी देवी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने स...