नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- रश्मिका मंदाना ने हिप सर्जरी के बाद काम पर वापसी कर ली है। एक्शन थ्रिलर फिल्म माइसा की शूटिंग के दौरान रश्मिका को चोट लग गई थी। उन्हें हिप सर्जरी हो गई थी और इस दौरान वह घर पर रेस्ट कर रही थीं। रश्मिका का कहना है कि इस चोट से उन्हें एक फायदा हुआ कि वह विजय के साथ काफी क्वालिटी टाइम स्पेंड कर पाई हैं।शादी के बाद नहीं बिताया साथ में ज्यादा समय रश्मिका ने एचटी सिटी से बात करते हुए कहा, 'हमें शादी के 3 महीने बाद एक-दूसरे को देखने का मौका नहीं मिला था। हम सिर्फ फोन पर बात करते थे। ये युनिवर्स का तरीका था कहने का कि शांत हो जाओ अब मैं तुम्हें घर पर रखूंगा। तो अब हमने साथ में काफी टाइम स्पेंड किया और ये काफी स्ट्रेंज था, लेकिन अच्छा था। वह सीरियल शोज देखते हैं और मुझे के ड्रामा पसंद है तो अब हम दोनों चीजें देखते हैं। मैं ...