रुद्रपुर, अगस्त 3 -- खटीमा। हिन्द पब्लिक स्कूल के छात्र निर्भय सागर का राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैपियनषिप के लिए चयन हुआ है। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल देहरादून में आयोजित सीबीएसई जोन-1 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्भय ने सिल्वर मेडल हासिल किया। निर्भय ने फाइनल से पहले के सभी मुकाबले नॉकआउट से जीते। इससे पूर्व, निर्भय ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी सिल्वर मेडल जीता था। विद्यालय के प्रबंधक नीरज कुमार ने निर्भय की इस सफलता का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासन को दिया। विद्यालय प्रबंधक नीरज कुमार, प्रधानाचार्य भुवन चंद्र जोशी, विद्यालय की प्रशासिका मंजू खन्ना, उप प्रधानाचार्य पूजा जोशी, नीमा कन्याल, उपासना बिष्ट, रंजीत मेहरा, रेनू सिंह, रोली सक्सेना, डिक्सी बेस्टियन, विष्णु भास्कर त्रिपाठी आदि ने नीरज को बधाई दी।

हिं...