वाराणसी, जून 27 -- वाराणसी। घुंघरानी गली (बांसफाटक) स्थित हिन्दू सेवा सदन में अब मरीजों की सहूलियत के लिए ई रिक्शा एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध होगी। रोटरी क्लब वाराणसी रॉयल की ओर से शुक्रवार को चांदपुर स्थित बनारस बीड्स लिमिटेड के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में ई एम्बुलेंस की चाभी अस्पताल प्रबंधन को सौंपी गई। प्रबंध समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि यह ई एम्बुलेंस अस्पताल की जरूरत लंबे समय थी। रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि रोटरी का मूल उद्देश्य ही मानवता की सेवा करना है। अस्पताल के सचिव राजेन्द्र मोहन साह ने कहा कि ई रिक्शा एम्बुलेंस कोलकाता से बन कर आई है। यह भी पढ़ें- दिव्यांगजनों को रोटरी क्लब ने वितरित की ट्राई साइकिल जिसमें एक स्ट्रेचर, ऑक्सीजन सिलेंडर, प्राथमिक उपचार किट, पंखे साथ में सहयोगियो...