अमरोहा, अप्रैल 21 -- अमरोहा। ग्लोबल पंजाबी एसोसिएशन के संयोजन में सोमवार को अतरासी-हसनपुर रोड पर धारीवाल बैंक्वेट हाल में हिन्दू-सिख भाईचारा समागम का आयोजन किया गया। स्थानीय समेत दूरदराज से सैकड़ों की संख्या में आए लोगों के बीच सामाजिक सौहार्द संग भाईचारा देखने को मिला।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रदीप जोशी ने समाज में एकता, प्रेम और आपसी सम्मान को बढ़ावा देने की अपील की। विशिष्ट अतिथि डॉ.इकबाल सिंह लालपुरा ने हिन्दू और सिख समाज के रिश्ते का ऐतिहासिक रूप से गहरा और मजबूत बताते हुए इसे इसी तरह बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया। कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करने के साथ ही एकजुट रहने की प्रेरणा देते हैं। इससे सामाजिक समरसता और एकता को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम ने सभी को मिल-...