मिर्जापुर, दिसम्बर 30 -- पड़री। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को विकास खण्ड पहाड़ी के दाढ़ीराम ग्राम पंचायत में सकल हिन्दू समाज की ओर से हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विंध्याचल विभाग के विभाग प्रचारक कौशल ने हिन्दू समाज की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए ब्रिटिश हुकूमत के कालखंड,वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों,पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र निर्माण में समाज की सहभागिता जैसे विषयों पर सारगर्भित विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन राहुल अग्रहरि ने किया। कार्यक्रम में मातृशक्ति सावित्री देवी, कैलाश नंद महाराज, महेश चंद्र,राहुल यादव,प्रमोद सिंह,त्रिलोकनाथ दुबे,सुरेश मोदनवाल,राजेश कुमार,ग्राम प्रधान दाढ़ीराम राजेश कुमार प्रजापति उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उमेश भारती ...