फिरोजाबाद, फरवरी 1 -- शिकोहाबाद। आठ फरवरी को नारायण इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाले हिन्दू सम्मेलन के लिए शनिवार को साइकिल यात्रा निकाली गई। साइकिल यात्रा नगर के कई विद्यालयों के छात्रों द्वारा निकाली गई। यात्रा नारायण इण्टर कॉलेज परिसर से प्रारम्भ होकर कटरा बाजार एवं बड़ा बाजार होते हुए आर्य समाज मन्दिर पर समाप्त हुई। यात्रा का उद्देश्य नगर में आठ फरवरी को नारायण इंटर कॉलेज में होने वाले हिन्दू सम्मेलन के संबंध में नागिरकों को अवगत कराना था। रैली में साइकिल सवार जय श्रीराम, भारत माता की जय के जयघोष करते हुए चल रहे थे। नागरिकों ने साइकिल यात्रा का जगह जगह स्वागत किया। जिला प्रचारक संदीप कुमार ने कहा कि कोई भी व्यक्ति सम्मेलन में अकेला न पहुँचे, बल्कि अपने परिवार व पड़ोसियों को साथ लेकर पहुँचे। यह सम्मेलन हिन्दुओं की सामूहिक शक्ति का प्रकट...