फतेहपुर, जनवरी 31 -- बिंदकी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया जहां वक्ताओं ने सभी हिंदू समाज के लोगों से आपसी भेदभाव जात-पात उच्च नीच छुआ छूत किन भावना को त्याग कर हिंदू समाज को अपने धर्म के प्रति एकजुटता का संदेश दिया। नगर के महाजनी गली मूला देवी जूहा के प्रगंण में राष्ट्रीय स्वयम् सेवक संघ के सौ वर्ष सफलतापूर्ण पूरे होने के उपलक्ष्य में हिन्दू समाज के लोगो को एकजुट, धर्मजागरण हेतु विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। वक्ताओं आरएसएस के नगर प्रचारक रवीन्द्र ने सभी हिन्दू समाज के लोगो से आपसी भेदभाव जाति-पात,ऊँच- नीच, छुआ-छूत की हीन भावना को त्याग कर हिन्दू समाज को अपने धर्म के प्रति एकजुटता का सन्देश देते हुए देश प्रेम,धर्म की रक्षा, राष्ट्रीयता की भावना का सन्देश दिया। स्वयं सेवक धर्मेन्द्र मि...