हल्द्वानी, फरवरी 14 -- हल्द्वानी। वार्ड 40 और 41 क्षेत्र के हिम्मतपुर तल्ला में सकल सनातन समाज की ओर से हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता प्रो. शिवेंद्र कश्यप आरएसएस प्रांत महाविद्यालयी विद्यार्थी प्रमुख ने कहा कि हिंदू जगेगा तो विश्व जगेगा। उन्होंने डॉ. हेडगेवार की ओर से 1925 में संघ स्थापना, हिंदुत्व में भारत की आत्मा और संघ के समाज-निर्माण, चरित्र-निर्माण व सामाजिक समरसता के कार्यों पर प्रकाश डाला। महिला वक्ता रेखा नेगी ने संघ के पांच परिवर्तनों पर बात की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...