बांदा, जनवरी 31 -- बांदा। संवाददाता अतर्रा के धार्मिक स्थल गौराबाबा धाम मे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे झांसी से आये कलाकारों ने बुन्देलखण्डी राई लोकगीतों के साथ लोकनृत्य ने दर्शकों का मन मोहा। नटखट बचपन विद्मालय के बच्चों की सुन्दर झांकियाँ प्रस्तुत की व विवेकानंद विद्यालय के बच्चों ने भजन व देशभक्ति के गीतो को सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। चित्रकूट धाम से पधारे विशिष्ट वक्ता डाक्टर विपिन ने हिन्दुओं से अपील की एकता बनाकर रखे वरना बांग्ला देश बनने में भारत को समय नहीं लगेगा। डॉक्टर भारती द्विवेदी आयुर्वेदिक कालेज चिकित्सा ने महिला सशक्तिकरण पर समाज को संदेशा दिया कि महिलाओं का सम्मान जिस राष्ट्र मे नही होता उस देश का पतन निश्चित है । कवि शाश्वत त्रिपाठी, श्याम शिवहरे नगर व्या...