विकासनगर, फरवरी 19 -- सेलाकुई में 22 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसकी तैयारियों को लेकर गुरुवार को आयोजक समिति द्वारा विशाल युवा रैली निकाली गई। आयोजक समिति के संयोजक भागीरथ भट्ट ने बताया कि 22 को जवाहर फार्म हाउस सेलाकुई में सुबह विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसको लेकर गुरुवार को नगर में भव्य रैली निकाली गई। रैली चौधरी फार्म हाउस से शुरू होकर मुख्य बाज़ार से होती हुई प्रगति बिहार, जमनपुर, हरिपुर, निगम निगम रोड होती हुई बहादरपुर, राजा रोड और फिर चौधरी फार्म हाउस पर समाप्त हुई। रैली में सेलाकुई के युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान सारांश गौड़, निखिल गुसाईं, अनिल नौटियाल, योगेश सेमवाल, अमन राणा, किरन पंवार, मधु बेंजवाल, जेसिका अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.