एटा, फरवरी 10 -- 13 फरवरी को आयोजित होने वाले विशाल हिन्दू सम्मेलन के निमित्त बैठक की गई। इसमें युवाओं व हिंदू समाज की ओर से 12 फरवरी को बाइक रैली के माध्यम से किया जाएगा। युवाओं की भी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए 12 फरवरी को एक बाइक रैली आयोजित की जाएगी। इसका आरंभ शहीद पार्क जीटी रोड से होकर समापन हिंदू सम्मेलन आयोजन स्थल पर ही होगा। इसी परिपेक्ष्य में श्री कैलाश मंदिर हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता के आवाहन में एक बृहद बैठक बुलाई गई। विभाग प्रचारक कुलदीप कुमार ने बताया कि हिंदू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने के लिए सर्व हिंदू समाज द्वारा सनातन संस्कृति, सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता के प्रतीक विशाल हिंदू सम्मेलन एटा में संत लोकेशानंद, सामाजिक संत रविसमदर्शी, मुसाफिरानंद, सुनील कौशल, कुलाधिपति संस्कृ...