समस्तीपुर, दिसम्बर 30 -- ताजपुर। प्रखंड के कोठिया पंचायत सरकार भवन परिसर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के समापन के उपरांत आरएसएस खंड ताजपुर के द्वारा हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें आचार्य पुरुषोत्तम शरण दास ने हिन्दू एकता पर बल दिया। वहीं बेगूसराय विभाग सह संघ चालक विश्वनाथ राम ने संघ की स्थापना से लेकर शताब्दी वर्ष तक का लेखाजोखा प्रस्तुत किया। साथ ही सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुम्ब - प्रबोधन, स्व का बोध एवं नागरिक कर्तव्य बोध का विस्तार से वर्णन किया। अध्यक्षता खंड संघ चालक अरुण कुमार ने की। मौके पर जिला संपर्क प्रमुख राम सकल प्रसाद, मुखिया धर्मेंद्र कुमार, रंजीत कुमार, अशोक कुमार, रामचंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.