सहरसा, फरवरी 9 -- सिमरी बख्तियारपुर। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद मुख्य बाजार स्थित कृष्ण जन्माष्टमी परिसर में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के हिंदू समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सफाई कर्मियों के पैर धोकर, अंगवस्त्र भेंट कर व तिलक लगाकर सम्मान के साथ की गई। सम्मेलन में दुर्गा वाहिनी की हेमा श्रीवास्तव, नगर संघ चालक आजाद गुप्ता, नीलम भगत, संजीव भगत, आजाद भगत, नगर कादेवा अमित कुमार, मोहनपुर पंचायत के मुखिया संजीव जायसवाल, राघवेंद्र भगत, श्रेष्ठ कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने समाज में जातीय भेदभाव खत्म कर एकजुट होकर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम का आयोजन शकल हिंदू समाज द्वारा किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...