फरीदाबाद, मार्च 1 -- फरीदाबाद। सेक्टर-37 स्थित रामलीला मैदान में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्ष की यात्रा का विस्तार से वर्णन किया। अपने ओजस्वी संबोधन में आलोक कुमार ने कहा कि हिंदू भूमि का कण-कण शक्ति का अवतार है और अब समय आ गया है कि हिंदू समाज अपनी शक्ति को पहचानकर संगठित हो। कार्यक्रम का शुभारंभ अमन शास्त्री जी एवं गुरुकुल के छात्र और छात्राओं द्वारा अत्यंत विधि-विधान से किए गए वैदिक यज्ञ के साथ हुआ, जिससे संपूर्ण वातावरण शुद्ध और भक्तिमय हो गया। इस सम्मेलन में साध्वी प्रज्ञा भारती जी, समाजसेवी शाहमल विधूड़ी जी ने हिंदू जागरण की दिशा में नई ऊर्जा भरने का आह्वान किया। इस्कॉन से पधारे परमात्मा प्रभु जी और महाशिव मंदिर से लक्ष्म...