बागपत, जनवरी 31 -- दाहा। बामनौली गांव में आयोजित हिंदू सम्मेलन में कथा वाचक अरविंद ओझा ने कहा कि राम धर्म की प्रतिमूर्ति है। धर्म को समझना है तो राम के जीवन चरित्र को समझ लो। कहा कि जहां धर्म होगा वहां अधर्म नहीं होगा। बामनौली गांव के ठाकुरद्वारा मंदिर प्रांगण में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कहा कि आज हमे खुद को पहचानने की भी जरूरत बन गई है। परिवार को समस्त संस्कारों से सज्जित करना होगा। भारत माता के प्रति सच्ची श्रद्धा रखना ही देश को विश्वगुरु बनाएगा। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद भारद्वाज, कवि वेद ठाकुर, हेमंत एडवोकेट, दीपक शर्मा एडवोकेट, पुष्पेंद्र शर्मा, सोनवीर, रामभरोसे लाल भाईजी, विकास भार्गव, जोगेंद्र सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...