बुलंदशहर, मार्च 25 -- जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में अवैध गतिविधियों के संचालन के आरोपों को लेकर हिन्दू समाज के लोगों ने एसडीएम सदर को मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि गांव काजमपुर देवली में एक व्यक्ति द्वारा बिना अनुमति के मदरसा संचालन किया जा रहा है। साथ ही आरोप है कि उक्त व्यक्ति द्वारा भूमि का उपयोग भी बिना वैध स्वीकृति के किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के चलते लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। शिकायत ...