बेगुसराय, अक्टूबर 5 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष पर रविवार को ऐतिहासिक पथ संचलन का आयोजन दयानंद बस्ती गढ़हरा-बारो की ओर से बीहट व बरौनी नगर परिषद क्षेत्र में हुआ। इसका नेतृत्व मुख्य शिक्षक गोविंद आर्य व हरिओम कुमार ने किया। एकल गीत शाखा कार्यवाह विष्णु कुमार ने प्रस्तुत किया। बौद्धिक सत्र में उत्तर बिहार के प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख दुष्यंत कुमार ने कहा कि संघ अपने संघर्ष का शताब्दी वर्ष पूरा कर चुका है। संघ ने विपरीत परिस्थितियों में भी समाज हित में अनेक कार्य किए हैं। संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना कर हिन्दू समाज को सशक्त और संबल प्रदान करने को क्रियाशील रहे। शताब्दी के वर्षों में 1962 के युद्ध में भी देश के सैनिकों को कई प्रकार से मदद की। सन 1965 क...