हाजीपुर, फरवरी 1 -- हथसारगंज स्थित एक सभागार में हिन्दू सम्मेलन का रखीं हाजीपुर,एक प्रतिनिधि। स्थानीय हथसारगंज स्थित मधुरम सभागार में रविवार को समर्थ हिंदू समाज के तत्वावधान में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतीय धर्म संघ के अध्यक्ष पंडित रमाशंकर शास्त्री ने संबोधित करते हुए संदेश दिया कि हिन्दू समाज को एक होना होगा, यदि हिंदु समाज बटेगा तो हमारा राष्ट्र कमजोर होगा और राष्ट्र कमजोर होगा तो हिंदू भी नहीं बचेंगे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए साहित्यकार व शिक्षाविद् कृष्णा ने कहा कि हिंदू धर्म और परिवार को जोड़ने में मातृ शक्ति का बहुत बड़ा योगदान है। जमुनीलाल महाविद्यालय हिंदी विभाग के प्रो.छोटेलाल गुप्ता ने कहा कि हमारे देश का संविधान में जहां एक ओर अधिकार की बात की गई है,वहीं दूसरी ओर नागरिक कर्तव्य...