बक्सर, फरवरी 17 -- फोटो संख्या 29 कैप्शन -मंगलवार को डुमरांव महाकाल मंदिर परिसर में आयोजित हिंदू सम्मेलन में भाग लेते लोग। डुमरांव, निज संवाददाता। स्थानीय टीचर्स ट्रेनिंग के पास स्थित महाकाल मंदिर परिसर में मंगलवार को हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें भजन-कीर्तन होने से माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। इस दौरान हर जाति, वर्ग व समुदाय के लोग शामिल रहे। सम्मेलन के जरिए लोगों को एक मंच पर आने का आह्वान किया गया। अध्यक्षता लालू ओझा व संचालन अमित कुमार ने किया। बताया गया कि आरएसएस शताब्दी वर्ष चल रहा है। उसी के उपलक्ष्य में भारत में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। लोगों से अपील किया कि हमारी जाति केवल हिन्दू है और वही बनकर हमें देश की सेवा करना है। हमें जाति में बंटने के बजाय हिन्दू धर्म का पालन करते हुए एक रहना है। सम्मेलन का ...