भदोही, फरवरी 18 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। औराई ब्लाक के अमवा, लालानगर में मंगलवार को हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी देखने को मिली। सदस्यता अभियान के मुख्य अतिथि विक्रम सिंह राठौर (राष्ट्रीय अध्यक्ष, हिन्दू युवा वाहिनी) रहे। युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके पश्चात उन्होंने संगठन की विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिन्दू युवा वाहिनी युवाओं को राष्ट्रहित तथा समाजहित के कार्यों से जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से संगठन की सदस्यता ग्रहण कर हिन्दू समाज के उत्थान हेतु कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ही बृजमोहन मिश्रा (ब्लॉक प्रमुख, औराई), राकेश श्रीवास्तव (प्रदेश अध्यक्ष), राजकुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.