हिन्दू समाज की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट हों संत: स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी
रांची, अप्रैल 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की प्रान्तीय मार्गदर्शक मंडल सह साधु-संतों की बैठक रविवार को अपर बाजार स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में हुई। बैठक में मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनजागरण अभियान चलाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान पश्चिम बंगाल के भवानीपुर में साधु-संतों के साथ हुई मारपीट की घटना पर संतों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। घटना की निंदा करते हुए केंद्र सरकार और सर्वोच्च न्यायालय से दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की मांग की गई। प्रान्तीय संत मार्गदर्शक मंडल के संयोजक स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी ने संत समाज से एकजुट होकर हिंदू समाज की समस्याओं के निराकरण हेतु कार्य करने का आह्वान किया। आचार्य शरत चन्द्र ने मतान्तरण (धर्मांतरण) की चुनौती पर जोर देते हुए कहा कि संतों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.