गौरीगंज, दिसम्बर 14 -- अमेठी। रविवार को बाबा बालकदास कुटी के पास ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच की मासिक बैठक आयोजित हुई। जिसमें संगठन के मुद्दों और विस्तार पर चर्चा हुई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने अभिमन्यु उपाध्याय तथा हरिकेश मिश्र को सर्वसम्मति से मुख्य कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, भूपेन्द्र मिश्र तथा मनोज तिवारी को महामंत्री नियुक्त किया। इसके अतिरिक्त प्रदेश, जनपद तथा अनेक ब्लॉकों की कार्यकारिणी में भी व्यापक बदलाव किए गए। दिनेश तिवारी ने कहा कि हिन्दू समाज की एकता ही ब्राह्मण धर्म है। राष्ट्र की एकता और अखंडता ही हमारा ध्येय है। इस अवसर पर अभिजित त्रिपाठी, प्रिंस शुक्ला, अनिरुद्ध मिश्र, एड. राजन शुक्ल, अजय यादव आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.