उन्नाव, जनवरी 29 -- अचलगंज। क्षेत्र के पड़री कलां गांव में राष्ट्रीय चेतना, हिंदू एकता और सामाजिक समरसता के तहत गुरुवार दोपहर हिन्दू धर्म सम्मेलन एवं समरसता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें भारत को सशक्त राष्ट्र बनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि भास्कर प्रज्ञा पीठ मिशन के संस्थापक स्वामी भास्करानंद सरस्वती महाराज रहे। उन्होंने हिंदू समाज की एकता को राष्ट्र की आत्मा बताया, कहा समाज में समरसता आएगी, तभी राष्ट्र सशक्त बनेगा। श्री शक्ति धाम आश्रम, अमिलाह के स्वामी नारायण गिरी महाराज ने सनातन संस्कृति व हिंदू धर्म पर विस्तार से प्रकाश डाला। बताया कि हिंदुत्व केवल आस्था नहीं, यह जीवन पद्धति है, जो सबको साथ लेकर चलती है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अवध प्रांत के सह प्रचारक संजय ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में हिंदू जागरण का उद्घोष किया। उन्होंने कह...