पिथौरागढ़, जनवरी 27 -- पिथौरागढ़। कांग्रेस ने यूसीसी को हिन्दू संस्कृति के खिलाफ बताया है। सोमवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट रमेश कापडी ने एक बयान में कहा कि भाजपा सरकार यूसीसी के नाम पर ढोल पीटने का काम कर रही है। लिव इन रिलेशन को लेकर हिन्दू मैरिज एक्ट हो या पहाड की संस्कृति में कोई प्रावधान नहीं है। लिव इन को मान्यता देकर देवभूमि को कंलकित करने का काम किया है। भाजपा सरकार को लिव इन रिलेशन को खत्म करने का कानून बनाना था पर वह कुरीति को बढ़ावा देने के लिए कानून लेकर आई है। किसी भी राज्य ने इस तरह की कुरीति को बढ़ावा देने का काम नहीं किया। भाजपा ने पहली बार देवभूमि में इस तरीके के गलत कानून को लागू कर समाज को गलत संदेश देने का काम किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...