मुरादाबाद, मार्च 1 -- राष्ट्रीय पुजारी परिषद की ओर से संचालित हिन्दू संस्कार केंद्र प्राचीन काली माता मंदिर देहरी गांव मुरादाबाद, पर रंगों का त्यौहार होली के अवसर पर लठमार होली एवं फूलों की होली का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों ने राधा कृष्ण का रूप धारण कर सखियों के साथ बरसाने की लठमार होली खेली। आयोजन में उपस्थित लोगों ने राधाकृष्ण की भव्य झांकी के साथ फूलों की होली का भरपूर आनंद लिया और एक दूसरे पर फूल और गुलाल डालकर होली खेली। इस अवसर पर राष्ट्रीय पुजारी परिषद के संस्थापक श्याम कृष्ण रस्तोगी, संयोजक पुजारी महेंद्र शास्त्री, पंडित विनोद शर्मा, पंडित तेज नारायण मिश्रा, पंडित नवल स्वरूप अवस्थी, लटूर सिंह, फौजी प्रेम पाल सिंह,सूमन देवी, रेखा, नीलम, रोहित, शोभा ठाकुर आदि आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...