मुजफ्फर नगर, सितम्बर 28 -- खतौली। सात अक्टूबर को योग साधनाआश्रम बघरा में होने वाले विराट हिन्दू महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए यशवीर महाराज ने बडसू व लोहडडा गांव में पंचायत कर लोगों से सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया है। बैठक को संबोधित करते हुए स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि आज समय की मांग है कि हिन्दू समाज जाति, क्षेत्र और दलगत भेदों से ऊपर उठकर एकजुट हो। यदि हिन्दू समाज अपने धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति सजग नहीं होगा तो आने वाली पीढ़ियों को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। उन्होंने हिन्दू समाज से संगठित होकर सनातन मूल्यों की रक्षा और सामाजिक जागरण के लिए आगे आने का आह्वान किया। ब्रह्मचारी मृगेंद्र आचार्य ने अपने संबोधन में हिन्दू युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने युवाओं से धर्...