रांची, मार्च 12 -- तोरपा, प्रतिनिधि। हिन्दू युवा संगठन की बैठक 15 मार्च को तोरपा प्रखंड के झटनी टोली गांव में रखा गया है। संगठन के ब्रज किशोर सिंह ने बताया बैठक में संगठन को मजबूत बनाने व एकजुटता को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में आसपास के प्रखंड के लोगों को आमंत्रित किया गया है। बैठक सुबह आठ बजे से शुरू होगी। ब्रज किशोर ने बैठक में अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.