गाज़ियाबाद, अप्रैल 21 -- गाजियाबाद, अमन वत्स। हिन्दू युवा वाहिनी ने विपिन गोयल को जिला प्रभारी नियुक्त किया है। संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंप संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई है। हिन्दू युवा वाहिनी ने मंगलवार को नवयुग मार्केट स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। इसमें हिन्दू युवा वाहिनी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष अमित त्यागी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी रॉकी तोमर, जिला अध्यक्ष मोहित गुर्जर के साथ अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान विपिन गोयल को हिन्दू युवा वाहिनी का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया। युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने विपिन गोयल को नियुक्ति पत्र सौंप संगठन को और अधिक मजबूत करने की उम्मीद जताई। जिला प्रभारी नियुक्त होने के बाद विपिन गोयल ने सभी का आभार व्यक्त किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.