लखनऊ, जून 6 -- पारा में हिन्दू बनकर पीड़िता से दुष्कर्म करने के आरोपी जुबैर उर्फ करन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि जुबैर ने हिन्दू नाम रखकर उसे अपने जाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो, फोटो बनाकर ब्लैकमेल किया, रुपए वसूले। साथ ही परिजनों के साथ मिलकर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाकर मारा पीटा। इस मामले में पारा पुलिस ने आरोपी जुबैर के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पारा इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि आरोपी जुबैर उर्फ करन को शनिवार सुबह तिकुनिया तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। उसे जेल भेज दिया गया है। पारा निवासी पीड़िता के मुताबिक करीब डेढ़ साल पहले उसकी पहचान आलमबाग के मवैया निवासी जुबैर से हुई थी। युवक ने अपना नाम करन बताकर प्रेम संबंध स्थापित किए...