भदोही, अप्रैल 12 -- भदोही, संवाददाता। शहर के काशीपुर, घमहापुर निवासी हिन्दू संगठन के नेता सत्य प्रकाश बिंद ने सीएम को पत्रक भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। कहा कि घमहापुर में उनकी भूमिधरी जमीन है, जिस पर तहसील प्रशासन द्वारा जबरदस्ती कब्जा कराया गया है। शासन स्तर पर एसडीएम समेत अन्य की शिकायत करने पर मृतक पिता के उपर नोटिस तामिला दिखाकर फर्जी आदेश पारित कर दिया गया था, जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप लगाया कि तहसील के अफसरों द्वारा फर्जी मुकदमों में फंसाने एवं जाने से मारने की धमकी दी जा रही है। कईयों के खिलाफ जांच चल रही है, जिसे दबाकर रखा गया है। मामले की जांच कराकर न्याय करने की गुहार लगाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...