लखनऊ, अगस्त 6 -- विशेष जज एनआईए से मांगी विस्तृत रिपोर्ट लखनऊ, विधि संवाददाता। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने हिंदू धार्मिक नेताओं की हत्या की साजिश रचने और देश में भय व आतंक पैदा करने के आरोपी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के दो कथित सदस्यों के खिलाफ चल रहे यूएपीए मामले के ट्रायल में हो रही देरी पर सख्त नाराजगी जताई है। न्यायालय ने विशेष कोर्ट, एनआईए, लखनऊ से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। न्यायालय ने कहा है कि बार-बार दिए गए निर्देशों के बावजूद मुकदमे की सुनवाई में अपेक्षित प्रगति क्यों नहीं हुई।

अभियुक्तों के खिलाफ मामले की जानकारी न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान और न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्रा की खंडपीठ ने यह आदेश पीएफआई के कथित सदस्यों अंसद बदरुद्दीन और फिरोज की आपराधिक अपील पर पारित किया। न्यायालय ने कहा कि ट्रायल कोर्ट ने हाईकोर्ट के प...