बागपत, मार्च 21 -- बिनौली। क्षेत्र के बड़ावद गांव में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अंगदपुर मंडल के स्वयं सेवकों ने हिंदू नव वर्ष धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने गणवस्त्र में अनुशासन और देश भक्ति का संदेश देते हुए गांव में पथ संचलन निकाला। ग्रामीणों ने जगह जगह स्वयंसेवकों के पथ संचलन पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। जिला सह व्यवस्था प्रमुख प्रवीण सोम ने कहा कि हिन्दू नव वर्ष चैत्र प्रथम तिथि से शुरू होता है। हमें अंग्रेजी नव वर्ष को बनाने के अलावा हिन्दू नव वर्ष को हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपनी प्राचीन परंपरा को जीवंत रखना चाहिए। ग्राीमणों से अपील की कि अपने बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए नियमित रूप से उन्हें संघ की शाखाओं में भेजे। संघ की शाखा मे बच्चों मे संस्कार के बीज अंकुरित किए जाते है। इस अवसर पर जिला संघ च...