सिमडेगा, मार्च 19 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। हिन्दू नव वर्ष विक्रम संवत 2083 के अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा के तत्वावधान में शोभायात्रा एवं कलश यात्रा का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार पाठक की अगुवाई में आयोजित शोभायात्रा में भारतीय संस्कृति, परंपरा और संस्कारों की जीवंत झलक देखने को मिली। शोभायात्रा प्रिंस चौक होते हुए नीचे बाजार होते हुए पुना विद्यालय प्रांगण पहुंची। शोभायात्रा में जय श्री राम, राजा विक्रमादित्य की जय, विक्रम संवत की जय, भारत माता की जय और वंदे मातरम जैसे गगनभेदी नारे गुंज उठा। मौके पर मनमोहक झांकियां भी निकाली गई। मौके पर स्कूल की बहनों ने नव दुर्गा के विविध स्वरूपों में सुसज्जित होकर अद्भुत श्रद्धा और सौंदर्य का परिचय दिया। वहीं बच्चों ने बजरंग बली के रूप में वीरता और भक्ति का अनूठा संगम प्रस्तुत...