औरंगाबाद, मार्च 19 -- नवीनगर प्रखंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्वामी विवेकानंद संयुक्त विद्यार्थी शाखा द्वारा हिन्दू नववर्ष वर्ष प्रतिपदा के पावन अवसर पर भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान स्वयंसेवकों में खासा उत्साह देखा गया और पूरे नगर में देशभक्ति तथा सांस्कृतिक जागरूकता का माहौल बना रहा। प्रभात फेरी की शुरुआत दुर्गा चौक शनिचर बाजार से हुई। यह बस स्टैंड होते हुए मंगल बाजार और महावीर स्थान तक पहुंची तथा पुनः दुर्गा चौक पर आकर संपन्न हुई। फेरी के दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासनबद्ध तरीके से नगर भ्रमण किया और लोगों को हिन्दू नववर्ष के महत्व की जानकारी दी। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और नव वर्ष मंगलमय हो जैसे नारे पूरे मार्ग में गूंजते रहे। साथ ही देशभक्ति गीतों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया। कार्यक्रम में शामिल स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.