महाराजगंज, जनवरी 4 -- निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। निचलौल कस्बा स्थित चाचा नेहरू चिल्ड्रेन पार्क में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक सिद्धार्थनगर राजीव नयन ने कहा कि हिन्दू धर्म सम्पूर्ण विश्व के कल्याण की भावनाओं से ओतप्रोत है। मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक राजीव नयन ने कहा कि सनातन धर्म में विश्व के कल्याण की कामना की जाती है। अहिंसा परमो धर्मः के सिद्धांत पर हिंदू धर्म के लोग चलते हैं। हिंदू धर्म की महिलाएं रास्ते में चींटियों के आने पर उनका भी जान बचाकर चलती हैं। विश्व में अन्य धर्मों के प्रारंभ की तिथि मालूम है लेकिन सनातन धर्म के प्रारंभ की कोई तिथि अभी तक मालूम नहीं है। वक्ताओं ने अपने संबोधन में मातृशक्ति, भगवा ध्वज, भारतीय शिक्षा प्रणाली, संस्कृति संरक्षण एवं सामाजिक एकता जैसे विषयों पर विशेष बल दिया। कार्यक...