हिन्दू धर्म को बदनाम करने की राहुल गांधी ने ली है सुपारी : भूपेंद्र चौधरी
आजमगढ़, सितम्बर 4 -- आजमगढ़, संवाददाता। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हिन्दू धर्म को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है। वह कभी मुस्लिम संस्थानों पर सवाल नहीं उठाते और न ही मुस्लिम समाज की बुराइयों पर बात करते हैं, लेकिन सनातन संस्कृति और उसकी परंपराओं को लेकर लगातार सवाल खड़े करते हैं। वह गुरुवार को भाजपा के प्रदेश मंत्री सहजानंद राय के पिता की पुण्यतिथि और गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय की माता के निधन पर श्रद्धांजलि देने आए थे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विपक्ष के नेताओं का प्रयास रहता है कि किसी तरह सनातन में लोगों की आस्था कम हो, लेकिन देश की जनता अपनी संस्कृति, परंपरा और सनातन धर्म के प्रति जागरूक है। यह भी पढ़ें- हताशा में हैं अखिलेश यादव : पंकज चौधरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.