नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- दिल्ली हाई कोर्ट ने आज (बुधवार, 8 अप्रैल को) पत्रकार राणा अय्यूब को करारा झटका दिया है और कहा है कि 2013 से 2017 के बीच हिंदू देवी-देवताओं और दक्षिणपंथी विचारक विनायक सावरकर पर किए गए उनके ट्वीट्स बेहद अपमानजनक, भड़काऊ और सांप्रदायिक हैं। पत्रकार के ट्वीट्स पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कोर्ट ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। जस्टिस पुरुषेंद्र कुमार कौरव ने कहा कि ये ट्वीट्स "बेहद अपमानजनक, भड़काऊ और सांप्रदायिक" हैं। उन्होंने इस मामले में दिल्ली पुलिस और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) से इस पर जरूरी कार्रवाई करने को कहा है। जस्टिस कौरव ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि इस मामले पर तुरंत विचार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि X, दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार को इस मामले में मिलकर काम करना होगा। इसके बाद हा...