सहरसा, मार्च 21 -- महिषी एक संवाददाता । स्थानीय कृष्णाघर में होने वाले रामनवमी पूजा के अवसर पर रामनवमी पूजा समिति महिषी द्वारा आयोजित एक दिवसीय हिन्दू जागृति सम्मेलन का समापन भजन संध्या कार्यक्रम से हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रीय कलाकार पप्पू पंकज, अखिलेश झा एवं दीक्षा झा ने करीब दो दर्जन से अधिक भक्तिगीतों की प्रस्तुति दिया। गायक गायिकाओं की प्रस्तुति पर दर्शकों ने भक्ति सागर का गोता लगाने के साथ झूमते एवं तालियां बजाकर कलाकारों का मनोबल बढ़ाते रहे। कार्यक्रम के8 शुरुआत स्थानीय मुखिया सोनी कुमारी, सरपंच दुर्गा कुमारी, पूर्व प्राचार्या डॉ. रेणु सिन्हा, रमण झा और समिति के सचिव दीपक ठाकुर के दीप प्रज्वलन से हुआ। ग्रामीण बुजुर्ग सेवा निवृत्त शिक्षक भीमनाथ चौधरी की अध्यक्षता में हुए सम्बोधन तथा ग्रामीण युवा कवि विकास वर्धन मिश्र के मंच संचालन मे...