मऊ, जनवरी 9 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। तमसा नदी से शुक्रवार की दोपहर हिंदू जागरण नगर भ्रमण बाइक यात्रा का शुभारंभ कार्यक्रम के संयोजक चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक गुप्ता डायमंड के पिता प्रेमचंद गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया। हिंदू जागरण नगर भ्रमण बाइक यात्रा में सैकड़ों की संख्या में शामिल लोग हाथों में झंडा लिए जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। जन जागरण बाइक यात्रा मऊ बाईपास, शाहीद चौराहा, विजय स्तंभ चौक, शंकर तिराहा, कैलेंडर तिराहा होते हुए रेलवे स्टेशन स्थित मैदान में पहुंचकर सम्पन्न हुई। यात्रा मार्ग में जय श्रीराम, भारत माता की जय के लगाए गए जयकारे से पूरा कस्बा गुंजायमान हो उठा। इस मौके पर शशांक त्रिपाठी, दिव्यांश जायसवाल, ओमप्रकाश, त्रिभुवन नारायण सिंह, मुकेश, अंकित, अस्मित, आशीष राय, अंजनी गुप्ता, त्रिभुवन नारायण सिंह, अमर जायसव...