हमीरपुर, जनवरी 13 -- राठ, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष होने पर मंगलवार को कस्बे के चौपेश्वर मंदिर स्थित गौरीशंकर धर्मशाला में विराट हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्र सेवा मिशन व दिव्या श्री राधा सखी मंडल के डॉ.अनिरुद्ध महाराज रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि अगर हिंदू समाज संगठन नहीं हुआ तो आज जो दुर्दशा हिंदुओं की बांग्लादेश में हो रही है। वह स्थिति भारत में भी हो सकती है। अगर हिंदू समाज ऐसे ही टुकड़ों में बंटा रहा तो यह भारतवर्ष धीरे-धीरे छोटे-छोटे देशों में बंट जाएगा। मुख्य वक्ता नगर संघ संचालक हरि नारायण नगायच ने कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का बीजरोपण 1925 में हुआ था। पूरे 100 वर्ष होने पर देश में बस्ती और मंडलश हिंदू सम्मेलन आयोजित हो रहे हैं। संघ इन हिंदू सम्मेलनों के माध्यम से संपूर्ण हिंदू समा...