अलीगढ़, मार्च 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के पास बेहोश होकर तड़प रही मुस्लिम महिला का इंसानियत दिखाते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हाथरस निवासी महिला का स्वास्थ्य अब ठीक है। अलीगढ़ जंक्शन पर सतसंग से लौट रही दो महिलाओं ने रविवार को इंसानियत की मिसाल पेश की है। अलीगढ़ निवासी आरती और उनकी भाभी सतसंग से वापस लौट रही थी। रेलवे स्टेशन के पास एक बुजुर्ग महिला बेहोशी की हालत में तड़पते हुए दिखी। आरती ने बताया कि वहां से गुजरने वाले लोग देखकर निकल रहे थे। पर कोई उस महिला की मदद नहीं कर रहा था। तब आरती और उसकी भाभी ने हाथरस निवासी मुस्लिम महिला को ई-रिक्शा में डालकर जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उपचार देते हुए उन्हें भर्ती कर दिया। महिला की हालत अब ठीक बताई जा रही है। आरती ने कहा इंसानियत पहले है धर्म तो इंसानों...