रांची, मार्च 19 -- अनगड़ा,प्रतिनिधि। हिन्दु नववर्ष पर गुरुवार को गेतलसूद डैम में गंगाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान सनातनियों की भीड़ उमड़ी। पुजारी ईश्वरचंद्र गोस्वामी और बटेशवर गोस्वामी के नेतृत्व में मां गंगा के आह्वान के बाद आरती की गई। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक बालेश्वर बेदिया ने बताया कि सनातन धर्म की उत्पति पृथ्वी की उत्पति के साथ हुई। सनातन धर्म का देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान है। मौके पर महावीर मंडल गेतलसूद के अध्यक्ष संतोष सिन्हा, कोषाध्यक्ष शंकर बैठा, हर्ष राज, आलोक राज, संजय महतो, दिगंबर गोस्वामी और प्रवेश कुमार आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...