रुद्रपुर, मई 22 -- खटीमा, संवाददाता। बिगराबाग स्थित सरस्वती एकेडमी में हिन्दुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय 'प्रवेशिका स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर' का समापन हो गया। शिविर के अंतिम दिन छात्र-छात्राओं ने टेंट निर्माण और अपनी अद्भुत रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता का परिचय दिया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य प्रशिक्षक वैभव गौड़ और गाइड कैप्टन ताशु के निर्देशन में मुख्य अतिथि विद्यालय की चेयरपर्सन ज्योति पाल एवं प्रधानाचार्य रामयश ने किया। दो दिनों तक चले इस विशेष प्रशिक्षण सत्र में छात्र-छात्राओं को स्काउटिंग और गाइडिंग के मूल सिद्धांतों से रूबरू कराया गया। विद्यालय की चेयरपर्सन ज्योति पाल और प्रधानाचार्य रामयश ने संयुक्त रूप से सभी टेंटों का बारीकी से निरीक्षण किया और बच्चों से उनकी तैयारियों के बारे में ...