कानपुर, जून 21 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सुहानी सुबह के बीच गुलजार एनआरआई सिटी का मिनी बाजार लॉन। वैसे तो यहां हर सुबह टहलने वालों की भीड़ रहती है, लेकिन रविवार को हिन्दुस्तान योगाथॉन को लेकर लोगों में गजब का उत्साह दिखा। सैकड़ों की संख्या में बुजुर्ग, बच्चे जवान और महिलाएं हाथों में योग मैट लेकर पहुंचे। सुबह के छह बजते-बजते कार्यक्रम स्थल खचाखच भर चुका था। सवा छह बजे योगाचार्य बाला भसीन, शिखा और राजकुमारी ने सुप्रभात बोलकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने योगासन से पहले वॉर्मअप कराया। योगाचार्य ने जैसे ही कहा गर्दन को धीरे-धीरे दाएं-बाएं गोल-गोल घुमाएं। यह भी पढ़ें- स्वस्थ जीवन का आधार है योग आठ-दस साल के बच्चे इतने बेहतर तरीके से आसन कर रहे थे, जैसे वह योगासन के अभ्यस्त हों। कंधे, कमर और फिर पैरों की क्र...