हिन्दुस्तान में खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आया विभाग, एक साल से लीकेज पाइप हुआ दुरुस्त
बोकारो, मई 21 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। "पानी लिए तरस रहे लोग वहीं सड़क पर बह रही धार" शीर्षक से 28 अप्रैल को प्रकाशित खबर के बाद पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लीकेज पाइप लाइन की मरम्मत करा दी। पाइप दुरुस्त होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। साथ ही सड़क पर जलजमाव की समस्या भी समाप्त हो गई है। इस कार्रवाई में बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति की पहल महत्वपूर्ण रही। जानकारी के अनुसार, पेटरवार-कसमार संयुक्त ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना के तहत पेटरवार और कसमार के 39 गांवों में पाइपलाइन के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जाती है। इस योजना के अंतर्गत पेटरवार-कसमार मुख्य पथ पर दो बड़े पाइप बिछाए गए हैं, जिनमें एक पाइप से पेटरवार तथा दूसरे से कसमार प्रखंड में पानी की आपूर्ति होती है। यह भी पढ़ें- जलमीनार बने शोभा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.