दरभंगा, दिसम्बर 5 -- दरभंगा। हिन्दुस्तान मित्र मणिशेखर झा के पिता हिन्दुस्तान मित्र उपेंद्र झा का निधन अयोध्या के श्रीराम मंदिर प्रांगण में दर्शन के बाद हो गया। वे अपना इलाज कराने के लिए लखनऊ पीजीआई अस्पताल जा रहे थे। उपेंद्र का जन्म 1948 को बिरौल प्रखंड के अफजाला बलिया में स्व. रामकरण झा के घर हुआ था। वे दो पुत्रों शशिशेखर झा, मणिशेखर झा व एक पुत्री सोनी कुमारी से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उपेंद्र झा सर्चलाइट व प्रदीप प्रेस में भी कार्यरत थे। प्रेस में काम करते हुए लगभग 50 वर्षों तक अखबार वितरण से भी जुड़े हुए थे। उनका अंतिम संस्कार उनके गांव में हुआ। बड़े पुत्र शशिशेखर झा ने मुखाग्नि दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...