बुलंदशहर, मार्च 6 -- चोला थाना क्षेत्र के गांव निवासी मेला देखने गई किशोरी को अगवा कर दो आरोपियों द्वारा गैंगरेप व दो आरोपियों द्वारा गैंगरेप का प्रयास मामले में पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गैंगरेप का चौथा अज्ञात आरोपी दूसरे दिन भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। किशोरी का मेडिकल परीक्षणपीड़ित किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस को दिए बयान में किशोरी ने चारों आरोपियों पर गंभीर आरोप लगाये हैं। किशोरी को मजिस्ट्रेटी बयान हेतु भिजवाया जा रहा है।गांव निवासी किशोरी बुधवार शाम अपने परिजनों के साथ पड़ोसी गांव में धार्मिक मेला देखने गई थी। उसी दौरान एक युवक ने मुंह भींचकर अगवा कर लिया। और कार से जंगल में ले गया। जहां दो आरोपियों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। दूसरी कार से पहुंचें दो आरोपियों ने दुष्कर्म का प्रयास कि...