पलामू, जून 10 -- मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। पलामू जिले के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बुधवार को आयोजित हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 में करीब 500 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह का आयोजन मेदिनीनगर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति टाउन हॉल में किया गया, जहां शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने वन प्रमंडल पदाधिकारी सत्यम कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक आदि के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में उपायुक्त ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत नींव है। यह भी पढ़ें- हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान समारोह आज, तैयारी पू...