पलामू, जून 9 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। हिन्दुस्तान अखबार के प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय टाउन हॉल में 10 जून को होगा। कार्यक्रम के दौरान सुबह 9 बजे से टॉपर छात्रों का रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम स्थल पर शुरू होगा। प्रत्येक स्कूल के दसवीं और 12वीं विज्ञान, कला और वाणिज्य के टॉपर को मेडल और प्रमाणपत्र से सम्मानित किया जाएगा। स्कूल से निर्गत पत्र, अथवा ऑनलाइन मार्कशीट का कॉपी लेकर के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत और विशिष्ट अतिथि डीएफओ सत्यम कुमार, डीईओ सौरभ प्रकाश आदि रहेंगे। दो सत्र के कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिभावक, शिक्षकों, छात्रों के अलावा प्रायोजक गण का विशेष योगदान है। मुख्य प्रायोजक फ्रंटेज इंस्टीट्यूट आफ आईटी एंड सर्विस है। प...